लड़ीधूरा में 108 कन्याओं का पूजन
संवाद सहयोगी लोहाघाट बाराकोट क्षेत्र के प्रसिद्ध लड़ीधूरा मंदिर में रामनवमी के अवसर पर 108
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : बाराकोट क्षेत्र के प्रसिद्ध लड़ीधूरा मंदिर में रामनवमी के अवसर पर 108 कन्याओं का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक पूजन किया गया। मां भगवती मंदिर में 11 नारियल चढ़ा कर पशु बलि न करने का संकल्प लिया गया और मंदिरों में पशु बलि रोकने के लिए लोगों को भी जागरूक किया।
मंदिर परिसर में सुबह गणेश पूजा के साथ सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। बाद में कन्या पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिस में कन्याओं सहित सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्र के बिसराड़ी, पठलती, भनार, बर्दाखान, खोला, पम्दा, काकड़, खोला सुनार, बाराकोट, भनार, क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों ने भंडारे में प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान मंदिर के मुख्य देव डांगरों ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। मुख्य यजमान प्रकाश अधिकारी, रणजीत सिंह अधिकारी, नगेन्द्र जोशी, जगदीश अधिकारी, प्रदीप ढेक, योगेश मेहता, देवेंद्र सिंह अधिकारी, गिरीश अधिकारी, दुर्गेश जोशी, नमन जोशी, बेनीराम, शंकर बोहरा, राजेंद्र बोहरा, लोकमान, हीरा अधिकारी, माया अधिकारी, ज्योति जोशी, भागीरथी देवी, मीना देवी, मुन्नी जोशी, मुन्नी देवी सहित ग्रामीणों ने सहयोग किया।