45 साल बाद यात्रा पर निकली अनुसूया
गोपेश्वर 45 साल के लंबे अंतराल बाद सती मां अनुसूया देवरा यात्रा पर निकली है। सती मां अनुसूया
गोपेश्वर: 45 साल के लंबे अंतराल बाद सती मां अनुसूया देवरा यात्रा पर निकली है। सती मां अनुसूया छह माह तक देवरा यात्रा पर रहेगी। इस दौरान तीर्थों, धामों, प्रयागों का भ्रमण कर ध्याणियों को भी मां आशीर्वाद देंगी।
सती मां अनुसूया को पुत्रदायिनी माना जाता है। मान्यता के अनुसार भगवान ब्रह़मा, विष्णु व महेश की इच्छानुसार मां अनुसूया ने उन्हें बाल्यरूप में स्तनपान कराकर अपने सतीत्व की परीक्षा दी थी। 45 साल के लंबे अंतराल के बाद सती मां अनुसूया भ्रमण पर निकली है। विजयदशमी को सती मां अनुसूया मंदिर से देवरा यात्रा शुरू हुई।देवरा यात्रा के तहत मां की डोली सबसे पहले केदारनाथ धाम पहुंचेगी। उसके बाद बदरीनाथ धाम का भ्रमण करेगी। अपनी छह माह की यात्रा के दौरान मां की डोली विभिन्न तीर्थों, प्रयागों, धामों का भ्रमण करेगी। अनुसूया देवी मंदिर समिति मंडल के अध्यक्ष भजन सिंह झिक्वांण ने बताया कि मां अनुसूया की डोली रात्रि विश्राम सिरोली गांव में करेगी। यहां से कल आज डोली चोपता होते हुए केदारनाथ धाम के लिए रवाना होगी। (संस)