Move to Jagran APP

भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकत्र्ता

जागरण टीम गढ़वाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बुधवार को चमोली व रुद्रप्रयाग जनपद में पाटी

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 06:30 PM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 06:30 PM (IST)
भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकत्र्ता

जागरण टीम गढ़वाल : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बुधवार को चमोली व रुद्रप्रयाग जनपद में पार्टी कार्यकत्र्ताओं के साथ बैठकें की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से एकजुट होकर जुटने आह्वान किया। साथ प्रदेश की भाजपा सरकार पर हर मोर्चे पर विफल साबित होने का आरोप लगाया। कहा सरकार बेरोजगार नौजवनों को रोजगार देने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नितियों को कांग्रेस कार्यकत्र्ता जनता तक पहुंचाएं।

loksabha election banner

कर्णप्रयाग : जनपद चमोली भ्रमण के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकत्र्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने युवा कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में संकल्प लेते हुए एकजुटता से कार्य करने की बात कही।

इस मौके पर कार्यकत्र्ताओं की बैठक में प्रीतम सिंह ने कहा भाजपा सरकार आज हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही सरकार के प्रति युवाओं में नाराजगी है। जबकि, महंगाई, किसान विरोधी कदम से आमजन का बुराहाल है। जिसको लेकर कार्यकत्र्ता जनता के बीच पहुंच सरकार की विफलताओं को पहुंचाएं। कहा कि कांग्रेस समाज के हर तबके को साथ लेकर कार्य करने पर विश्वास रखती है और आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इससे पूर्व नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग आगमन पर एनएसयूआइ एवं युवा कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकत्र्ताओं से पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव भी मांगें गए।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष महेश खंडूरी, जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष आयेद्र शर्मा, केशर सिंह, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर, प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट आदि मौजूद थे। कार्यकत्र्ता कांग्रेस के मजबूत स्तंभ

रुद्रप्रयाग : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कार्यकत्र्ता कांग्रेस के मजबूत स्तंभ हैं। हर कार्यकत्र्ता को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से जनता की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाने का काम करने का आह्वान भी किया।

जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में आयोजित कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने पौने चार साल के कार्यकाल में मात्र जनविरोधी निर्णय लिए है। इसके अलावा प्रदेश में कोई विकास की किरण नहीं दिख रही है। वर्तमान कोरोना महामारी के चलते गांव लौटे प्रवासियों के लिए आज तक रोजगार की कोई नीति नहीं बन सकी है। जिससे प्रवासियों को फिर पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री की सीबीआई जांच कराने के आदेश दिए थे। नैतिकता के आधार पर उन्हें त्याग पत्र दे देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कार्यकत्र्ताओं को अभी से एकजुट होना होगा। जिसके लिए हर कार्यकत्र्ता को जिम्मेदारी दी जाएंगी। इससे पूर्व कार्यकत्र्ताओं ने रुद्रा कॉम्पलैक्स से हनुमान चौक तक रैली निकालकर प्रदर्शन भी किया।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर एवं गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी रहे मनीष खंडूरी का जिला मुख्यालय पहुंचने पर कार्यकत्र्ताओं ने स्वागत किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ईश्वर बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, पूर्व प्रदेश महासचिव वीरेंद्र बुटोला, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बगवाड़ी, पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र झिक्वाण, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिक्वाण समेत कार्यकत्र्ता उपस्थित थे। सरकार ने किसानों, बेरोजगारों से किया झूठा वादा

गोपेश्वर : चमोली के जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में नगर में राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ जलूस निकाल कर विरोध दर्ज किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का किसानों के ऋण माफी सहित रोजगार की घोषणा हवा हवाई ही साबित हुई है।

गोपेश्वर पहुंचने पर कार्यकत्र्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। बस स्टेशन से मंदिर मार्ग होते हुए गोपेश्वर गांव स्थित एक वेडिग प्वाइंट तक जुलूस निकाला गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार का जीरो टॉलरेंस कहीं दिख नहीं रहा है। हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार को लेकर जो निर्णय दिया है वह सरकार को आईना दिखाने के लिए काफी है। सरकार अब तक के कार्यकाल में पूरी तरह से विफल रही है।

कार्यकत्र्ताओं की बैठक में प्रीतम सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में सरकार ने किसानों के ऋण माफ करने का वादा किया था। जिसे अभी तक पूरा नहीं किया। किसान सम्मान निधि में भ्रष्टाचार हो रहा है। सरकार लगातार किसान विरोधी काम कर रही है। केंद्र ने किसान विरोधी कानून बनाया है। जिसका कांग्रेस पूरी तरह से विरोध करती है।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह थोकदार, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला , नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, महेंद्र नेगी, ओम प्रकाश, मुकुल बिष्ट,ं गोपाल रावत, महेशी देवी, रविद्र नेगी, आनंद सिंह पंवार, धीरेंद्र गडोरिया सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.