विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदरीनाथ हेलीकॉप्टर क्रैशः भालू की दहाड़ और खराब मौसम ने रोका रेस्क्यू ऑपरेशन, आधे रास्ते से टीमें लौटीं वापस

Published: Fri, 30 Oct 2026 09:05 PM (IST)

खराब मौसम, दुर्गम जंगली रास्ते और भालू की दहाड़ के कारण रेस्क्यू टीमें घटनास्थल से आधे रास्ते से ही लौट ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, जागरण गोपेश्वर (चमोली)। खराब मौसम, दुर्गम जंगली रास्ते खड़ी पहाड़ी और रास्ते में भालू की दहाड़ इन सबके चलते मौके पर भेजी गई रैस्क्यू टीमें आधे रास्ते से ही लौट आई। अब कल ये रैस्क्यू टीमें मौके पर तड़के रवाना होंगी। तभी शवों को लाया जाएगा।

दुर्घटना की सूचना के साथ सेना द्वारा दुर्घटनास्थल को लेकर दी गई जानकारी के बाद प्रशासन ने एसडीआरएफ , पुलिस व आईटीबीपी की रैस्क्यू टीमें मौके पर भेजी थी। बताया गया कि पहाड़ी में चढ़ने के बाद रैस्क्यू टीमों को जंगल में रास्ता दुर्गम होने के साथ दिक्कतें हुई।

बताया गया कि जंगल में भालू की मौजूदगी भी थी। ऐसे में अंधेरे में रैस्क्यू टीमों को खतरे से झूझना पड़ता। बताया गया कि रैस्क्यू टीम फिर सुरक्षित स्थान पर लौट कर कैंप किए हुए हैं। कल तड़के घटनास्थल पर जाने की रणनीति है। शवों की पहचान करना भी पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

हालांकि पहचान न होने की स्थिति में पलिस डीएनए टैस्ट के जरिए पहचान के विकल्प पर भी काम करेगी। इन दिनों ज्योतिर्मठ क्षेत्र में भालू का आतंक है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के जंगलों में भालू का प्राकृतिक आवास है।

ऐसे में वन विभाग की टीम भी रैस्क्यू टीम के साथ घटना स्थल पर जाएगी। बताया गया कि घटनास्थल पर पांडुकेश्वर के साथ चांई गांव से जाने का विकल्प है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि रैस्क्यू टीमें दुर्गम रास्ता व जंगल की दुष्वारियों के चलते वापस लौट कर सुरक्षित ठिकाने में कैंप किए हुए हैं। कल आज टीमें मौके पर जाएगी।

यह भी पढ़ें- बदरीनाथ हेलीकॉप्टर क्रैशः सेना के सिग्नल कोर का कैंप था घटनास्थल के पास, समय पर मिली जानकारी तो हुआ रैस्क्यू

यह भी पढ़ें- Helicopter Crash: सेना के जवानों ने देखा गिरता हेलीकॉप्टर, टुकड़ों में बिखरा... बुरी तरह जले सवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।