Move to Jagran APP

गैरसैंण की दो बालिकाएं करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व

संवाद सूत्र गैरसैंण जनपद चमोली के गैरसैंण विकासखंड के राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मेहलचा

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 07:29 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 06:20 AM (IST)
गैरसैंण की दो बालिकाएं करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व

संवाद सूत्र, गैरसैंण : जनपद चमोली के गैरसैंण विकासखंड के राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मेहलचौरी की विनिता व संजना का राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में चयन होने पर विद्यालय प्रधानाचार्य, शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर की है।

loksabha election banner

चयनित बालिका विनिता जहां 17 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-19 में शिरकत करेगी। वहीं संजना कर्नाटक में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अंडर-17 में में अपना जौहर प्रदर्शित करेगी। विनिता तीसरी व संजना दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर अपने-अपने आयु वर्ग में प्रदेश का प्रतिनिधित्व टीम कप्तान के रूप में करेंगी। हाल ही में संपन्न प्रदेश स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में चमोली की टीम प्रथम स्थान पाने में सफल रही थी। 11वीं कक्षा में अध्ययनरत दोनों बालिकाएं महज खेल में ही नहीं पढ़ाई में भी आगे है। विनिता कक्षा में प्रथम तथा संजना द्वितीय स्थान पाती रही है। गैरसैंण विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र की यह बालिकाएं सैनिक परिवारों से है। खिंसर गांव की विनिता के पिता प्रताप सिंह सेवानिवृत्त सैनिक हैं। वहीं संजना के पिता बलवीर सिंह वर्तमान में फौज में अपनी सेवा दे रहे हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य जसवंत सिंह रावत, व्यायाम शिक्षक हितेंद्र सिंह व पूर्व राज्यमंत्री सुरेश बिष्ट सहित क्षेत्रवासियों ने दोनों बालिकाओं को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.