Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय सीमा में घुसे दो चीनी हेलीकॉप्टर, तीन मिनट तक रहे मंडराते

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sun, 04 Jun 2017 09:55 AM (IST)

    चमोली जिले में भारतीय सीमा में दो चीनी हेलीकॉप्टरों की घुसपैठ का मामला सामने आया है। बाड़ाहोती क्षेत्र में ये हेलीकॉप्टर करीब तीन मिनट तक मंडराते रहे।

    Hero Image
    भारतीय सीमा में घुसे दो चीनी हेलीकॉप्टर, तीन मिनट तक रहे मंडराते

    गोपेश्वर (चमोली), [जेएनएन]: चमोली जिले में भारतीय सीमा में दो चीनी हेलीकॉप्टरों की घुसपैठ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाड़ाहोती क्षेत्र में ये हेलीकॉप्टर करीब तीन मिनट तक मंडराते रहे। हालांकि चमोली की पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने घुसपैठ से इन्कार करते हुए कहा कि संभवत: हेलीकॉप्टर रास्ता भटक गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चमोली में चीन से जुड़ी भारतीय सीमा घुसपैठ की दृष्टि से संवेदनशील मानी जाती है। विशेष बाड़ाहोती क्षेत्र। बाड़ाहोती 80 वर्ग किलोमीटर में फैला चारागाह है जहां पर स्थानीय लोग अपने जानवरों को लेकर आते हैं। इन दिनों भी स्थानीय चरवाहे इस क्षेत्र में मवेशियों के साथ डेरा डाले हैं। सूत्रों के अनुसार इन लोगों ने शनिवार सुबह चीन सीमा की ओर से दो हेलीकॉप्टर आते देखे। कुछ देर मंडराने के बाद दोनों वापस लौट गए। इस पर उन्होंने राजस्व पुलिस को सूचना दी। सूत्रों के अनुसार आइटीबीपी के जवानों ने क्षेत्र का जायजा भी लिया।

    भारतीय क्षेत्र में हेलीकॉप्टर घुसने का यह पहला मौका नहीं है। वर्ष 2014 में भी इसी इलाके में चीन का विमान देखा गया था। इसके बाद जुलाई 2016 में चीनी सेना की घुसपैठ को लेकर चमोली सुर्खियों में रहा था। क्षेत्र के निरीक्षण को गई राजस्व टीम से चीनी सेना का सामना हुआ था। सैनिकों ने टीम को लौट जाने का इशारा भी किया। इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भी भेजी गई थी। इसके अलावा वर्ष 2015 में चीनी सैनिकों द्वारा चरवाहों के खाद्यान्न को नष्ट करने की घटना भी सामने आई थी।

     यह भी पढ़ें: मध्य कमान के प्रमुख ले.जनरल नेगी पहुंचे पिथौरागढ़

    यह भी पढ़ें: चीन सीमा की ज्ञानिमा मंडी के करीब पहुंचा भारत, सड़क तैयार