चरस समेत दो गिरफ्तार
जोशीमठ कोतवाली पुलिस ने चरस के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 04:56 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 04:56 PM (IST)
गोपेश्वर: जोशीमठ कोतवाली पुलिस ने चरस के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसओजी व कोतवाली जोशीमठ पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग जगह छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान रघुवीर राणा निवासी उर्गम से 550 ग्राम व महेंद्र सिंह निवासी उर्गम से 460 ग्राम अवैध चरस मिली। दोनों को गिरफ्तार किया गया है। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें