विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमिलनाडु के तीर्थयात्री की बदरीनाथ में हृदयगति रुकने से मौत, जोशीमठ पालिका कर्मचारियों की मदद से किया गया अंतिम संस्कार

Published: Wed, 22 May 2024 08:05 PM (IST)

तमिलनाडु से चार महिलाएं और दो पुरुष उत्तराखंड यात्रा के लिए आए थे। इस दौरान साथ आए एक पुरुष की ...और पढ़ें

तमिलनाडु के तीर्थयात्री का बदरीनाथ में हृदयगति रुकने से मौत
तमिलनाडु के तीर्थयात्री का बदरीनाथ में हृदयगति रुकने से मौत

जागरण संवाददाता, चमोली। तमिलनाडु के एक तीर्थयात्री की बदरीनाथ में हृदय गति रुकने से आकस्मिक मौत हो गई। उसके बाद उसके शव को विष्णुप्रयाग लाया गया। यहां पर अंतिम संस्कार के लिए इन यात्रियों के पास कोई भी सामग्री उपलब्ध नहीं थी और यह सिर्फ अकेले व्यक्ति थे।

तमिलनाडु से चार महिला और दो पुरुष तीर्थयात्री उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए आए थे। इस दौरान साथ आए एक पुरुष तीर्थयात्री की हृदयगति रुकने से मुश्किल आ पड़ी। मृतक श्रद्धालु को बदरीनाथ से विष्णुप्रयाग लाया गया लेकिन अब अंतिम संस्कार करना मुश्किल रहा। क्योंकि अब केवल एक ही पुरुष श्रद्धालु इस टोली में बचा था। बाकी चार महिलाएं थी।

जोशीमठ पालिका के कर्मचारियों ने किया अंतिम संस्कार

अब एक व्यक्ति द्वारा अंतिम संस्कार किया जाना संभव नहीं था। फिर मृतक के साथी ने पालिका के नंबर पर फोन किया। इसके बाद इनको निशुल्क अंतिम संस्कार के लिए सभी सामग्री उपलब्ध कराई गई। और हिंदू रीति रिवाज से केरल के यात्री का जोशीमठ पालिका के कर्मचारी द्वारा अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें- Chardham Yatra 2024: गंगोत्री-यमुनोत्री में सख्ती के बाद सुधरे हालत, ऑफलाइन पंजीकरण 31 तक स्थगित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।