Move to Jagran APP

प्रशिक्षु अधिकारी पहाड़ी व्यंजनों के मुरीद

संवाद सहयोगी गोपेश्वर भारतीय प्रशासनिक सेवा भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अ

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 03:01 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:12 AM (IST)
प्रशिक्षु अधिकारी पहाड़ी व्यंजनों के मुरीद
प्रशिक्षु अधिकारी पहाड़ी व्यंजनों के मुरीद

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर

loksabha election banner

भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने चमोली के गांवों, पर्यटन स्थलों व पहाड़ों की सैर की। प्रशिक्षु अधिकारी यहां की प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत दिखे। साथ ही जिले के परंपरागत व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। भ्रमण के दौरान पहाड़ की परंपरा और संस्कृति से भी साक्षात्कार किया।

शनिवार को रुद्रनाथ ट्रैक से वापस लौटे प्रशिक्षु अधिकारियों को कुमाऊं की ऐपण गर्ल मीनाक्षी खाती की बनाई ऐपण कलाकृतियां भेंट की गई। चेंज हिमालय के प्रबंधक विमल मलासी की अगुवाई में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों का दल बीते शुक्रवार को रुद्रनाथ ट्रैक पर रवाना हुआ था। इस दौरान चमोली के गांवों और पर्यटक स्थलों का भ्रमण भी किया। प्रशिक्षु अधिकारियों का दल दुगलबिट्टा से चोपता, चंद्रशिला, मंडल, रुद्रनाथ, उर्गम, हेलंग होते हुए शनिवार को वापस लौटा। इस दौरान उन्होंने गांवों में रहन सहन, खान पान और लोक संस्कृति का लुत्फ उठाया। खासतौर पर प्रशिक्षु अधिकारियों को पहाड़ी व्यंजन बेहद पसंद आए। उन्होंने परंपरागत व्यंजनों की जमकर सराहना की और दोबारा जिले के भ्रमण पर आने की इच्छा जाहिर की। दल में शामिल अधिकारियों को चमोली की सुंदरता और लोक संस्कृति बेहद पसंद आई। ज्यादातर अधिकारी पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता व संस्कृति के कायल हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.