विष्णुप्रयाग में 17 घंटे बाद खुल सका हाईवे
संवाद सूत्र जोशीमठ साफ मौसम के बीच भी हाईवे पर पहाड़ी का धसना जारी है। बदरीनाथ हाईवे
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 07:37 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 06:18 AM (IST)
संवाद सूत्र, जोशीमठ: साफ मौसम में भी हाईवे पर पहाड़ी का धसना जारी है। चट्टान गिरने से विष्णुप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे 17 घंटे तक बंद रहा। इससे लोग परेशान रहे। मंगलवार शाम पांच बजे बाद यातायात को सुचारु किया जा सका।
सोमवार रात 12 बजे करीब बदरीनाथ हाईवे पर विष्णुप्रयाग में एक चट्टान टूटकर हाईवे पर आ गिरी। अगर यह चट्टान दिन के समय टूटती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सीमा सड़क संगठन ने सुबह हाईवे से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। रात भर बीआरओ कर्मचारी हाईवे खुलने में जुटे रहे। मंगलवार शाम करीब पांच बजे सड़क से किसी तरह मलबा हटाया जा सका। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें