औली में संसाधनों की कमी पर्यटकों पर पड़ रही भारी
संवाद सहयोगी गोपेश्वर औली की बर्फीली ढलानों की खूबसूरती देश विदेश में मशहूर है लेकिन
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: औली की बर्फीली ढलानों की खूबसूरती देश विदेश में मशहूर है, लेकिन सरकारी स्तर पर संसाधनों की कमी पर्यटकों पर भारी पड़ रही है। औली में बर्फबारी के बाद एक माह से फंसे वाहनों को निकालने के लिए पर्यटकों व स्थानीय लोगों को खुद ही आगे आना पड़ा।
औली में जनवरी से ही बर्फबारी के चलते सड़क बंद होने की दिक्कतें हुई हैं। जोशीमठ से औली 14 किमी सड़क पर स्नो कटर मशीन नहीं है। ऐसे में जेसीबी से बर्फ हटाने के काम में दिक्कतें होती रही है। यही कारण रहा कि कई दिनों तक औली मुख्य मार्ग बंद रहा। औली में मुख्य मार्ग खोलने में लोनिवि ने सफलता तो पाई परंतु मुख्य मार्ग से गढ़वाल मंडल विकास निगम तक 600 मीटर, आइटीबीपी से औली गांव तक 500 मीटर सड़क अभी भी बंद है। औली गांव सहित अन्य संपर्क मार्गों पर कई पर्यटन आवास, होम स्टे हैं। इन जगहों में पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों के दर्जनों वाहन फंसे हुए थे। पर्यटक तब वापस अन्य वाहनों से निकल गए थे। एक माह इंतजार के बाद जब इन संपर्क मार्गों को खोलने का प्रयास ही नहीं किया तो फिर पर्यटकों ने वापस आकर स्थानीय लोगों की मदद से खुद ही सड़क पर बर्फ हटाकर वाहनों को निकाला है।
दिल्ली निवासी दर्शन ¨सह अपने परिवार के साथ थार वाहन से औली घूमने आए थे। 20 जनवरी से बर्फबारी के चलते उनका वाहन औली गांव में फंस गया। वे वापस निकल गए। लंबे समय तक इंतजार के बाद भी जब सड़क खोलने के लिए कोई सरकारी प्रयास नहीं हुए तो उन्होंने स्थानीय लोगो के साथ खुद ही सड़क साफ कर वाहन निकाला। जोधपुर के तरुण देव उन पर्यटकों में से हैं जो वैगन आर कार से अपने परिवार सहित औली आए थे। उनका वाहन भी 20 जनवरी से बर्फ में औली गांव के पास फंसा था। जब प्रशासन ने यह सड़क नहीं खोली तो तब उन्होंने ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ खुद भी लगकर सड़क खोलने का काम किया। वह कहते हैं कि बर्फ में सड़क बंद होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन पर्यटक स्थलों में सड़क खोलने के लिए पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। कम से कम स्नो कटर मशीन तो उपलब्ध होनी ही चाहिए। औली में तो ऐसी कोई सुविधा है ही नहीं। नेशनल गेम्स के मद्देनजर मंगाई गई स्नो कटर मशीन
औली में बर्फबारी से संपर्क मोटर मार्ग के अलावा हेलीपैड मोटर मार्ग व हेलीपैड को सुचारु करने के लिए प्रशासन ने संसाधन झोंक दिए हैं। नेशनल गेम्स की तैयारियों में जुटे प्रशासन ने हेलीपैड व हेलीपैड तक की सड़क को सुचारु करने के लिए स्नो कटर मशीन लगाई गई है। गढ़वाल मंडल विकास निगम सहित अन्य संपर्क मार्गों से बर्फ साफ करने के लिए जोशीमठ क्षेत्र की निजी जल विद्युत परियोजनाओं से जेसीबी मशीनें मांगकर बर्फ साफ करने का काम चल रहा हे। औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम के साथ हेलीपैड, आइटीबीपी सड़क पर बर्फ हटाने के लिए स्नो कटर मशीन व जेसीबी मशीन लगाई गई है। तत्काल मुख्य सड़क सहित संपर्क सड़कों को खोलकर आवाजाही सुरक्षित की जा सके।
योगेंद्र ¨सह, एसडीएम जोशीमठ