यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
किमोली लक्ष्मीनारायण पर्यटन मेला शुरू

कर्णप्रयाग : जन्माष्टमी के अवसर पर विकासखंड कर्णप्रयाग के किमोली नारायण मंदिर में आयोजित होने वाला तीन दिवसीय लक्ष्मी नारायण पर्यटन सांस्कृतिक मेला रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष गैरोला व तहसीलदार संजय कुमार ने कहा कि इस प्रकार के मेलों से स्थानीय कलाकारों को आगे आने का अवसर मिलता है।
गौरतलब है कि जन्माष्टमी के अवसर पर लगने वाले इस मेले में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से लगने वाले स्टालों से भी सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जाती है। मेला शुभारंभ से पूर्व मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। साथ ही उमासैंण-पारतोली व किमोली के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण जागरुकता निकालकर वृक्षारोपण का संदेश दिया। मेलाध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत ने कहा कि तीन दिवसीय इस मेले में शनिवार को महिला मंगल व युवक मंगल दलों की गोष्ठी, पांडव नृत्य किमोली आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर प्रभारी तहसीलदार संजय कुमार, मनमोहन सिंह, गोविन्द सिह, गायत्री देवी, कनक सिंह आदि मौजूद थे।