नवरात्रों के पहले दिन लगी मंदिरों में भीड़
गोपेश्वर नवरात्रों के पहले दिन जिले के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया गया। गो
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 04:12 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 04:12 PM (IST)
गोपेश्वर: नवरात्रों के पहले दिन जिले के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया गया।
गोपेश्वर के प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों ने शारीरिक दूरी के साथ लाइन लगाकर जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की। घरों व माता के मंदिरों में इस दौरान जागरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। महिलाओं ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भजन, कीर्तन का आयोजन भी किया। जोशीमठ, घाट, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, पांडुकेश्वर सहित अन्य मंदिरों में भी नवरात्रों के पहले दिन भक्तों ने देवी की पूजा अर्चना की। ()
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें