आध्यात्म संगीत महोत्सव चार अक्टूबर से
कर्णप्रयाग तहसील कर्णप्रयाग के रतूड़ा गांव स्थित स्वयंभू सामाजिक संस्था क्षेत्र में आध्यात्मिक चे
कर्णप्रयाग: तहसील कर्णप्रयाग के रतूड़ा गांव स्थित स्वयंभू सामाजिक संस्था क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाने के लिए आगामी चार से सात अक्टूबर तक आध्यात्म संगीत महोत्सव का आयोजन राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग में करेगी। संस्था के संस्थापक पीके मोहंती ने बताया कि नई पीढ़ी अपनी संस्कृति को संरक्षित करने की प्रेरणा धार्मिक जनजागरण के कार्यक्रम से लेती रहे, इसी उद्देश्य से आध्यात्मिक संगीत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चार से सात अक्टूबर तक राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग परिसर में होने वाले कार्यक्रम में पंडित मधुप मुद्गल कबीर भजन व आध्यात्मिक संगीत, सुफियाना गायक लक्ष्मण द्वारिका भजन व गायन, हेमा नेगी करासी गढ़वाली जागर आदि की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम शाम पांच से रात नौ बजे तक होंगे। (संसू)