Move to Jagran APP

उक्रांद नेता समेत छह के खिलाफ शिकायत, जांच

बेनीताल पर्यटक स्थल पर चले सियासी घमासान के बाद सोमवार को बेनीताल स्टेट में तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Jul 2021 09:58 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jul 2021 09:58 PM (IST)
उक्रांद नेता समेत छह के खिलाफ शिकायत, जांच

संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग: बेनीताल पर्यटक स्थल पर चले सियासी घमासान के बाद सोमवार को बेनीताल स्टेट के मैनेजर गाजीराम रोधियाल ने उत्तराखंड क्रांति दल के नेता उमेश खंडूड़ी समेत छह व्यक्तियों के खिलाफ गालीगलौज और तोड़फोड़ के आरोप में एसडीएम के पास शिकायत दर्ज कराई है।

loksabha election banner

शिकायती पत्र में रोधियाल ने कहा है कि वह कर्णप्रयाग तहसील क्षेत्र के बेनीताल में 47 साल से मैनेजर हैं तथा यह निजी भूमि दिल्ली के निवासी राजीव सरीन व उनके भाईयों के नाम पर दर्ज है। इस स्थल की वह देखभाल करते हैं। आरोप लगाया कि नौ जुलाई को दोपहर करीब दो बजे उक्रांद नेता उमेश खंडूड़ी अपने पाच साथियों के साथ आए और गालीगलौज करते हुए अवैध रूप से उनकी नाप भूमि में घुसे और वहां लगे निजी संपत्ति के बोर्ड को तोड़ दिया और सरीन बंधुओं की भूमि पर कब्जे की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें और सरीन बंधुओं को जान से मारने की धमकी भी दी। पत्र में मैनेजर रौधियाल ने कहा कि इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर, उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने कहा कि 21.186 हेक्टेयर भूमि सरीन बंधुओं की है। तोड़फोड़ की घटना की जांच राजस्व उपनिरीक्षक कोटी को सौंपी गई है। सरकारी भूमि पर बनेगा पर्यटन स्थल

राजस्व उपनिरीक्षक कोटी देवेन्द्र कंडारी ने बताया कि बेनीताल में निजी नाप भूमि के बाद का क्षेत्र सरकार के कब्जे में है। गढ़वाल मंडल विकास निगम इस क्षेत्र पर पर्यटन स्थल विकसित करेगा, जिसके लिए बीस नाली भूमि चयनित की गई है। पर्यटन की संभावना को देखते हुए यहां एस्ट्रोविलेज आकाशीय खगोलीय दर्शन के लिए दूरबीन की व्यवस्था भी की जाएगी। इस भूमि पर जीएमवीएन की तरफ से हट निर्माण भी किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.