Move to Jagran APP

शोभा यात्रा के साथ राजा राम का राज्याभिषेक

संवाद सहयोगी गोपेश्वर संयुक्त रामलीला मंच की ओर से आयोजित लीला में शनिवार को भगवान राम के

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 07:13 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:13 AM (IST)
शोभा यात्रा के साथ राजा राम का राज्याभिषेक
शोभा यात्रा के साथ राजा राम का राज्याभिषेक

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: संयुक्त रामलीला मंच की ओर से आयोजित लीला में शनिवार को भगवान राम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। इस दौरान यहां मंच की ओर से नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लीला समापन अवसर पर अभियन कर रहे पात्रों सम्मान के साथ विदा किया गया।

loksabha election banner

संयुक्त रामलीला मंच की ओर से आयोजित लीला का शनिवार को विधिवत समापन हुआ। इससे पूर्व शुक्रवार की रात को लीला के दौरान राम-रावण के युद्ध की लीला का मंचन किया गया। लीला का मंचन कुंभकर्ण और लक्ष्मण जी के बीच हुए युद्ध के साथ किया गया। इस दौरान कुंभकर्ण वध, मेघनाथ वध के बाद लंकापति रावण का अहिरावण के साथ मिलकर भगवान राम और लक्ष्मण का अपहरण कर पाताल लोक ले जाना। पवनपुत्र हनुमान का पाताल लोक पहुंचना आदि दृश्यों का मंचन किया गया। वहीं राम-रावण युद्ध में भगवान राम के हाथों विभीषण की सलाह से रावण का वध किया गया। लीला के अंत में जहां भगवान राम के कहने पर लक्ष्मण रावण के नीति का ज्ञान लेते हैं। वहीं माता सीता की अग्नि परीक्षा ले कर लक्ष्मण विभिषण का लंका में राज्याभिषेक किया जाता है। शनिवार को दोपहर बाद नगर में राम राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष अनूप पुरोहित, उपाध्यक्ष जगदीश पोखरियाल, सुनील चौहान, देवेंद्र रावत, आयुष चौहान, मनबर सिंह, जयवीर सिंह, अनूप रावत, पीयूष विश्नोई, कुंवर सिंह रावत, शैलेंद्र रावत आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.