विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ और बाबा केदारनाथ में किए दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान किए

Published: Mon, 15 Jun 2026 01:45 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 15 Jun 2026 03:57 PM (GMT+05:30)

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को ...और पढ़ें

मुकेश अंबानी दर्शन के बाद समिति के पदाधिकारियों से मिलने के दौरान।

मुकेश अंबानी दर्शन के बाद समिति के पदाधिकारियों से मिलने के दौरान।

HighLights

  1. मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन किए

  2. उन्होंने मंदिर समिति को कुल 10 करोड़ रुपये दान दिए

  3. देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज सोमवार को भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के दर्शन पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी आज प्रातः पहले श्री बदरीनाथ धाम दर्शन किए बीकेटीसी ने श्री बदरीनाथ प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया तथा प्रसाद भेंट किया।

बदरीविशाल तथा बाबा केदारनाथ के दर्शन 10 करोड़ रुपये का दान

दर्शनों के दौरान उद्योगपति मुकेश अंबानी ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को कुल 10 करोड़ रुपये की धनराशि भेंट के दो चेक भेंट किया। इसमें बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं के लिए 5 करोड़ रुपये तथा केदारनाथ धाम के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किए।

देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

अपने संदेश में श्रीबदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अंबानी परिवार की भगवान श्रीबदरीविशाल तथा भगवान केदारनाथ के प्रति अपार आस्था है। अन्य वर्षों की भांति उन्होंने 10 करोड़ रुपये बीकेटीसी को दान स्वरूप दिये है। बीकेटीसी अध्यक्ष ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें- सीबीएसई की नई व्यवस्था: अब नौवीं-दसवीं में तीन भाषाएं पढ़ना होगा अनिवार्य; 1 जुलाई से बदलाव

ये रहे मौजूद

बदरीनाथ धाम में इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, सदस्य धीरज मौनू पंचभैया, रजनीश भट्ट,मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ तथा प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, पूर्व सदस्य भास्कर डिमरी,धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, प्रमोद नौटियाल, भूपेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुकेश अंबानी का स्वागत किया और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- आगरा हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर: हैदराबाद उड़ान जेवर शिफ्ट, बेंगलुरु फ्लाइट के दिन घटे