रेडक्रॉस में अधिक सदस्यों को जोड़ने पर जोर
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : जिला स्तरीय रेडक्रॉस समिति की बैठक जिलाधिकारी आशीष जोशी की अध्य
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : जिला स्तरीय रेडक्रॉस समिति की बैठक जिलाधिकारी आशीष जोशी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इसमें रेडक्रॉस सोसायटी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी आशीष जोशी ने कहा कि रेडक्रॉस समिति पीड़ित मानवता की सेवा में निरंतर प्रयासरत हैं और रेडक्रॉस के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने रेडक्रॉस कार्यकारिणी के सदस्यों से रेडक्रॉस के लिए धन जुटाने की ओर प्रयास करने को कहा। उन्होंने रेडक्रॉस समिति को बीमारी की दशा में जरूरतमंद लोगों को आíथक मदद उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जिले में कार्यरत सभी शिक्षकों को रेडक्रॉस सोसायटी में सदस्य बनाने हेतु प्रेरित करने को कहा। सभी विभागाध्यक्षों को रेडक्रॉस सोसायटी में सदस्यता दिलाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी विभागाध्यक्षों को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी की नई कार्यकारिणी गठित करने हेतु सभी सदस्यों को सूचित करने तथा छह अगस्त को कार्यकारिणी के चुनाव कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई के सीएमओ को निर्देश दिए। उन्होंने जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर आयोजित होने वाली आपदा प्रबंधक मॉक अभ्यास में भी सक्रिय होकर भाग लेने तथा समय-सयम पर आपदा प्रबंधन की ट्रे¨नग करने को कहा। इस अवसर पर रेडक्रॉस समिति की उपाध्यक्ष सीएमओ डॉ.तृप्ति बहुगुणा, जूनियर रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष, सीईओ एलएम चमोला, रेडक्रॉस समिति के राज्य सदस्य ओम प्रकाश भट्ट, जिला रेडक्रॉस समिति के उपाध्यक्ष विनोद रावत, कोषाध्यक्ष पृथ्वी ¨सह रावत, मैने¨जग कमेटी के प्रशिक्षक दलवीर ¨सह बिष्ट, वीरेंद्र ¨सह बिष्ट, मानवेंद्र ¨सह बिष्ट, विजय वशिष्ट, सदस्य डीईओ नरेश कुमार, बीईओ दर्शन लाल टम्टा, संदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।