औली में दस किमी दौड़े जवान और अधिकारी
भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान में तैनात आइटीबीपी के अधिकारियों व जवानों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दस किमी पैदल दौड़ लगाई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 06:22 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 06:22 PM (IST)
संवाद सूत्र, जोशीमठ: भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान में तैनात आइटीबीपी के अधिकारियों व जवानों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दस किमी पैदल दौड़ लगाई।
संस्थान के प्रधानाचार्य गंभीर सिंह चौहान ने बल्लभ भाई पटेल के देश के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए जवानों को उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। औली स्थित व्यू पाइंट से औली जोशीमठ सड़क पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के माध्यम से दस किमी दौड़ भी लगाई गई।
दूसरी ओर राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने पुलिस कार्यालय में अधिकारियों व जवानों को शपथ दिलाई। पुलिस लाइन व थाना चौकियों में भी शपथ ली गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें