सामान्य ज्ञान में नवोदय विद्यालय गैरसैंण प्रथम
संवाद सूत्र गैरसैंण ब्लॉकस्तरीय विज्ञान क्विज व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राजीव गांधी नवोदय ि
संवाद सूत्र, गैरसैंण: ब्लॉकस्तरीय विज्ञान क्विज व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 32 स्कूलों ने भाग लिया।
शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज गैरसैंण के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में 32 स्कूलों के 162 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विज्ञान और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन कर राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मेहलचौरी द्वितीय ओर राइंका गैरसैंण ने तृतीय स्थान पर रहे। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी एमएस नेगी ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा होना जरूरी है, पीछे रहने वाले प्रतिभागियों को आगे बढ़ने की कोशिश जारी रखनी चाहिए। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की सराहना की। पीटीए अध्यक्ष बृजमोहन पंत ने छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों का आभार जताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीएस बिष्ट, आरपी सेमवाल, लखपत सिंह, सुबोध डिमरी, सतेंद्र चौधरी, आशीष जोशी, हरीश नेगी, सुनीता मिंगवाल, आशुतोष शाह, कलम सिंह आदि शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।