Move to Jagran APP

महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

लगातार बढ़ रही महंगाई कुंभ में कोरोना टेस्टिग घोटाला बेरोजगारी महिला सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों पर कांग्रेसियों ने गढ़वाल में जिला और तहसील मुख्यालयों में प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शनकर पुतले फूंके।

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Jul 2021 09:48 PM (IST)Updated: Wed, 07 Jul 2021 09:48 PM (IST)
महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

जागरण टीम, गढ़वाल: लगातार बढ़ रही महंगाई, कुंभ में कोरोना टेस्टिग घोटाला, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों पर कांग्रेसियों ने गढ़वाल में जिला और तहसील मुख्यालयों में प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शनकर पुतले फूंके।

loksabha election banner

पौड़ी: कांग्रेस कार्यकत्र्ता जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी कार्यालय में एकत्रित वे यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते धारा चौराहे पर पहुंचे। बाद में उन्होंने जिला कार्यालय के बाहर विरोध स्वरुप प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों में पार्टी के जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, पूर्व दर्जाधारी सरिता नेगी, नीलम रावत, कमला रावत, विनोद बिष्ट, वीर प्रताप सिंह, महेश ढौंडियाल, रेखा भंडारी, भरत सिंह, युद्धवीर सिंह, आशीष नेगी, मोहित सिंह, विनोद दनोसी आदि शामिल थे।

गोपेश्वर: पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बस स्टेशन पर पुतला दहन करने के बाद सभा में भंडारी ने कहा कि प्रदेश के अलावा देश के प्रत्येक राज्य में बेरोजगारों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस अवसर पर आनंद सिंह पंवार, रविद्र सिंह नेगी, देवी जोशी, युद्धवीर बत्र्वाल, अरविद नेगी, संदीप सिंह सहित अन्य कांग्रेसी शामिल थे।

कर्णप्रयाग: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मुकेश नेगी की अगुआई में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र सगोई, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश खंडूड़ी प्रदेश सरकार को विकास विरोधी बताया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव मुकेश नेगी,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भुवन नौटियाल, राजेन्द्र सगोई, कांग्रेस प्रवक्ता ईश्वरी मैखुरी, पूर्व राज्यमंत्री राजा चौहान, सुभाष रावत, जितेन्द्र कुमार, खिलदेव सिंह, कुलदीप खत्री, भगवान कंडवाल, उत्तम तोपाल, मनोज नेगी, हरीश सती, शांती लाल, सूरज कुमार, विनोद डिमरी, हारून सिदकी, जगदीश सती सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

रुद्रप्रयाग: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जनपद के कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं ने हरिद्वार कुंभ में हुए कोरोना आरटीपीसीआर टेस्ट महाघोटाले के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस मौके पर पूर्व प्रदेश महासचिव वीरेंद्र बुटोला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बगवाड़ी, जखोली ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, पीसीसी सदस्य जेपीएस कठैत, प्रांतीय महामंत्री व्यापार प्रकोष्ठ माधो सिंह नेगी, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष दीपा आर्य, जिला प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष रणवीर गुसार्इं, जिला कांग्रेस कार्य समिति सदस्य महावीर पंवार, जिला महामंत्री शैलेन्द्र गोस्वामी, नरेंद्र रावत, महावीर रौथाण, कोषाध्यक्ष मनोहर रावत, कनिष्ठ उपप्रमुख जखोली कवींद्र सिंधवाल, रुद्रप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष बंटी जगवाण, अगस्त्यमुनि ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं उपस्थित थे।

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिला मुख्यालय, पुरोला, बड़कोट, चिन्यालीसौड़ में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर जयेंद्र रावत, रेखा नौटियाल, दिनेश खत्री, विहारी लाल, नारायणी चौहान, किशन सिंह चौहान, सुलोचना देवी, प्रेम सिंह नेगी, ओम प्रकाश रावत, अतोला देवी आदि मौजूद थे। वहीं जिला मुख्यालय में जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। बड़कोट में पूर्व पालिकाध्यक्ष अतोल रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस मौके पर अजवीन पंवार, जोगेंद्र सिंह चौहान, नागेंद्र सिंह, प्रवीन राणा मौजूद थे।

नई टिहरी : बुधवार को कांग्रेसी नारेबाजी करते हनुमान चौक पर पहुंचे जहां उन्होंने राज्य सरकार का पुतला दहन किया। पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष राकेश राणा, मुरारीलाल, राजेंद्र डोभाल, जगदंबा रतूड़ी, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, मान सिंह रौतेला, ममता उनियाल, दीपक चमोली आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.