पुलिस ने बुजुर्ग दंपती को पहुंचाया राशन
गोपेश्वर पुलिस ने दिल्ली से आए एक फोन पर गांव में बुजुर्ग माता-पिता के पास खाद्यान्न न होने की स
गोपेश्वर : पुलिस ने दिल्ली से आए एक फोन पर गांव में बुजुर्ग माता-पिता के पास खाद्यान्न न होने की सूचना पर दो किमी पैदल चलकर राशन पहुंचाया। मित्र पुलिस के इन कायरें की गांव में सराहना की जा रही है।
लॉकडाउन के दौरान चमोली पुलिस की ओर से लगातार ऐसे असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है, जो अपने लिए खाना जुटाने में असमर्थ हैं। ऐसा ही एक बार फिर चमोली पुलिस की ओर से किया गया। ग्राम पंचाली के सुनील ने थाना गैरसैंण में फोन कर बताया कि वह दिल्ली में है। लॉकडाउन के कारण घर आने में असमर्थ है। गांव में उनके बुजुर्ग माता-पिता हैं जो अपने लिए खाने का सामान लाने के लिए बाजार आने में असमर्थ हैं। थाना गैरसैंण पुलिस ने तुरंत बुजुर्ग दंपती के लिए खाद्यान्न की व्यवस्था की। उपनिरीक्षक गगन मैठाणी, कांस्टेबल रविंद्र, भूपेंद्र दो किलोमीटर पैदल चलकर पंचाली गांव पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग दंपती का हाल जाना एवं उन्हें राशन दिया। पुलिस कर्मियों की ओर से भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सूचित करने के लिए कहा गया। (संस)