पोखरी में भालू का आतंक जारी, ग्रामीण वन विभाग से कर रहे ठोस कार्रवाई की मांग
चमोली के पोखरी क्षेत्र में भालू की बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ गई है।

फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र,जागरण, पोखरी (चमोली)। चमोली जनपद के पोखरी क्षेत्र में भालू की बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों का कहना है कि भालू के भय से घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं।
भालू से निजात दिलाने की मांग पर ग्रामीणों ने शनिवार को भी पोखरी तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए भालू की बढ़ती सक्रियता पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। हालांकि वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। ग्रामीणों ने प्रभावित इलाकों में गश्त बढ़ाने, भालू को आबादी से दूर रखने और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रभावी कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।