अनोखी चोरी का अनोखा अंत: चमोली में देवता के दरबार में लगाई गुहार, आंगन में मिला चोरी हुआ सोने का हार
चमोली के रसोड़ा गांव में अनीता देवी का दो लाख का सोने का हार चोरी हो गया था। परिवार ने ...और पढ़ें

पोखरी के रसोडा गांव में हुआ चोरी का हार घर के आंगन में मिला। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। महिला के चोरी हुए सोने के जिस हार को ढूंढने के लिए पुलिस पसीना बहा रही थी, देव दरबार में फरियाद लगाने की घोषणा के बाद अज्ञात चोर हार को आंगन में रख गया।
घटना विकासखंड पोखरी के ग्राम रसोड़ा की है। 15 मार्च को गांव के देवी लाल के घर में पोती का अन्नप्राशन कार्यक्रम था।
उनकी पुत्र वधू अनिता देवी ने कार्यक्रम के दौरान हार व मंगलसूत्र पहना था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उसने जेवर अलमारी में रख दिए।
लेकिन, सांय को जब अलमारी खोली तो करीब दो लाख रुपये कीमत का सोने का हार गायब मिला। इसकी सूचना पोखरी में पुलिस को दी गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। कई ज्वेलर्स से बातचीत कर सीसीटीवी भी खंगाले गए। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
देवी लाल द्वारा गांव के मंदिर में अपनी बहु के हार चोरी होने के मामले में गुहार लगाने की बात कही गई और इसके लिए शनिवार का दिन भी तय किया गया।
लेकिन जब सुबह उनका परिवार उठकर आंगन में आया तो वहां पर चोरी हुआ हार रखा हुआ मिला।
देवी लाल का कहना है कि उन्होंने शनिवार को देव दरबार में अपनी पुकार लगाने की रणनीति बनाई थी। लेकिन देवता की कृपा से उनकी बहु का हार मिल गया है, जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई है।
यह भी पढ़ें- वर पक्ष नहीं लाया नौ लखा हार तो कन्या पक्ष ने कर किया विवाह से इन्कार
यह भी पढ़ें- नमामि गंगे प्रोजेक्ट की खुदाई में मिला सोने का हार... झांसा दे ठगे 16 लाख, कानपुर में तीन गिरफ्तार
