ट्रीटमेंट कार्य में देरी से आक्रोश
गोपेश्वर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने लामबगड़ स्लाइड जोन में बार- बार हाईवे के बाधित होने
By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 05:13 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:32 AM (IST)
गोपेश्वर: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने लामबगड़ स्लाइड जोन में बार- बार हाईवे के बाधित होने पर आक्रोश जताते हुए स्थाई ट्रीटमेंट का कार्य कर रही कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
व्यापार मंडल के महामंत्री वीरेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा कि बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ स्लाइड जोन में आए दिन हाईवे बाधित हो रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। इससे यात्रा पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट का कार्य कर रही कंपनी की हीलाहवाली यात्रा पर भारी पड़ रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें