Move to Jagran APP

पांडव लीला में हुआ चक्रव्यूह का मंचन

संवाद सूत्र नारायणबगड़ विकासखंड नारायणबगड़ के कौब थान गांव में आयोजित पांडव लीला में च

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 10:15 PM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 06:15 AM (IST)
पांडव लीला में हुआ  चक्रव्यूह का मंचन
पांडव लीला में हुआ चक्रव्यूह का मंचन

संवाद सूत्र , नारायणबगड़: विकासखंड नारायणबगड़ के कौब थान गांव में आयोजित पांडव लीला में चक्रव्यूह का मंचन किया गया। लीला में दर्शाया गया कि महाभारत के युद्ध में कौरव सेना ने चक्रव्यूह की रचना कर अभिमन्यु को धोखे से मारा। मंचन के दौरान दर्शकों की आंखे नम हो गई।

loksabha election banner

पांडव लीला में रंग बिरंगे कपड़ों से शानदार चक्रव्यूह की रचना की गई , मुख्य पांडाल में लोक जागरी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने महाभारत काल की गाथाओं को पाडवाणी के माध्यम से प्रस्तुत की जिसमें सभी पांडव पश्वाओं पर अवतरित हुए। चक्रव्युह मंचन में बताया गया कि किस तरह महाभारत युद्ध में गुरु द्रोणा चार्य ने अर्जुन की अनुपस्थिति में चकव्युह की रचना की जाती है जिसे अर्जुन के अलावा कोई नही भेद सकता है, तब अर्जुन पु्त्र अभिमन्यु युद्ध में जाते है व चक्रव्युह के प्रथम द्वार से आगे अभिमन्यु के अलावा कोई भी आगे नही जा पाते अंतिम द्वार पर छल से कौरव सेना के सेनापति अभिमन्यु का वध कर दिया जाता है। इस अवसर पर अभिमन्यु की भूमिका हरेंद्र सिंह नेगी, अर्जुन के चद्रमणी काला, नागार्जन के दलबीर सिंह नेगी, द्रोणा चार्य के सुरेंद्र सिंह नेगी ने निभाई। इस मौके पर एनडी सती, जगमोहन नेगी, प्रधान लक्ष्मण कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.