वाहन दुर्घटना में चालक की मौत
कर्णप्रयाग: थाना क्षेत्र कर्णप्रयाग में बीती रात वाहन दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। मृतक क
कर्णप्रयाग: थाना क्षेत्र कर्णप्रयाग में बीती रात वाहन दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। मृतक का पंचनामा कर शव परिजनों के सपुर्द कर दिया गया।
सोमवार रात 2.20 पर कर्णप्रयाग-नौटीलिंक मोटर मार्ग पर एक महेंद्रा पिकअप वाहन आवासीय भवन के समीप पहाड़ी से नीचे जा गिरा, जिससे उसमें सवार चालक विनोद पुत्र योगेश्वर लाल निवासी कनखुल जनपद चमोली की मृत्यु हो गई। रात्रि सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी कर्णप्रयाग चित्रगुप्त व दरोगा विजय प्रकाश मौके पर पहुंचे। किसी तरह शव को सीएचसी कर्णप्रयाग लाया गया। (संसू) जहर खाने से महिला की मौत
कर्णप्रयाग: सोमवार अपराह्न विकासखंड गैरसैंण के नगली गांव निवासी मोहन प्रसाद की पत्नी बीना देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ गटक लिया। गंभीर अवस्था में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। (संसू)