अवैध शराब के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: निकाय चुनावों को देखते हुए पुलिस भी चौकन्नी हो गई है। शुक्रवार दे
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 05:44 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 05:44 PM (IST)
गोपेश्वर: निकाय चुनावों को देखते हुए पुलिस भी चौकन्नी हो गई है। शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान अवैध शराब ले जा रहे एक तस्कर को पुलिस ने वाहन सहित धर दबोचा। आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है। कोतवाली चमोली पुलिस के मुताबिक आरोपित बाजपुर के पास से पकड़ा गया है। उसकी स्कोर्पियो कार संख्या यूए 07ई- 9375 से पांच पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। आरोपित की पहचान महावीर ¨सह पुत्र रामचन्द्र ¨सह निवासी ग्राम नैल पोओ मसोली तहसील पोखरी जनपद चमोली के रूप में हुई है। फोटो। 17 जीओपीपी 10
कैप्शन। चमोली कोतवाली में शराब के साथ तस्कर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें