जेवरात चमकाने के नाम पर ठगी, महिला धरी
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: चमोली कोतवाली पुलिस ने जेवरात चमकाने के नाम पर ठगी करने के आरोप
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: चमोली कोतवाली पुलिस ने जेवरात चमकाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला से ठगी का माल भी बरामद किया गया है।
25 अक्टूबर को घाट निवासी गंगी देवी ने कोतवाली चमोली में अज्ञात महिला के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपित महिला ने उससे और चार अन्य पड़ोसी महिलाओं से जेवरात चमकाने के बहाने ठगी की। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ठग की खोजबीन शुरू की। उप निरीक्षक ध्वजवीर ¨सह ने बताया कि ठग को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया। मुखबिर की सूचना पर आरोपित मनीषा पत्नी सिकंदर निवासी ग्राम महाराजगंज महीयर जिला सतना, मध्य प्रदेश हाल झुग्गी झोपड़ी, चंडीघाट पुल, हरिद्वार को घाट चमोली से गिरफ्तार किया गया। आरोपित महिला के कब्जे से ठगी गई सोने की चेन, दो सोने के मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, सोने का पेंडुल, सोने की कंठी माला, सोने की नोज¨रग, दो चांदी के मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की हंसली, एक चांदी की अंगूठी बरामद की गई। आरोपित को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार पुरसाड़ी भेजा गया है।
सिमली: तहसील कर्णप्रयाग के डिम्मर (टौंण-टटासू) में गत दिवस अज्ञात महिलाओं के ग्रामीणों से सोना-चांदी के आभूषण और बर्तन चमकाने के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने थाना कर्णप्रयाग में इस आशय की तहरीर राजस्व उपनिरीक्षक सिमली में दर्ज कराई है।
शुक्रवार को डिम्मर गांव से लगे टौंण-टटासू में दो अज्ञात महिलाओं ने संगीता देवी से सोने के आभूषण मांग-टीका, नथ चमकाने को लिया जबकि भुवनेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी व गुड्डू लाल से तांबे के बर्तनों की ठगी कर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष के भोपाल लाल ने आभूषण ठगी की तहरीर सिमली राजस्व चौकी को दी है। (संसू)