प्रमुखों के नामांकन में रही गहमागहमी
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में नामांकन में गहमागहमी रही। जोशीमठ में ब्लाक प्रमुख पद पर दो, दशोली में तीन तथा घाट में दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। जबकि जोशीमठ विकासखंड में ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर एकल नामांकन हुए हैं।
विकासखंड घाट में ब्लाक प्रमुख पद पर करण सिंह नेगी व दिलवर सिंह (भाजपा), ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर राकेश रावत, अशोक सती, देव सिंह नेगी, कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर दीपा देवी, भुवनेश्वरी देवी, कृपाल सिंह ने नामांकन किया है। दशोली विकासखंड में ब्लाक प्रमुख पद के लिए सुनीता शाह (भाजपा), विजया देवी, प्रमिला देवी, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए आशा देवी, आनंद सिंह, अयोध्या प्रसाद, कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर विनीता देवी, सुरेंद्र सिंह व अंजलि देवी ने नामांकन किया है। जोशीमठ विकासखंड में ब्लाक प्रमुख पद पर प्रकाश रावत, संग्राम सिंह ने नामांकन किया है। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर नंदी देवी तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर मधु देवी का एकल नामांकन होने के कारण निर्विरोध बनना तय है। नामांकन के दौरान उम्मीदवार व अनुमोदक प्रस्तावक समर्थकों के सुरक्षा घेरे में नामांकन स्थल तक पहुंचे हैं। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर समर्थकों की विशेष निगरानी थी। उन्हें न किसी से बात करने दिया जा रहा था और न ही अकेले ही छोड़ा जा रहा था।