एनसीसी कैडेट्स ने चलाया सफाई अभियान
गोपेश्वर : एनसीसी कैडेट्स ने इंटर कॉलेज गोपेश्वर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान विद्यालय पि
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 05:52 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 05:52 PM (IST)
गोपेश्वर : एनसीसी कैडेट्स ने इंटर कॉलेज गोपेश्वर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान विद्यालय परिसर के अलावा आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखने की शपथ भी ली गई।
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत इंटर कॉलेज गोपेश्वर में एनसीसी कैडेट्स ने सफाई अभियान चलाया। विद्यालय परिसर से लेकर गोपेश्वर गांव होते हुए वैतरणी तक सड़क के किनारे का कूड़ा एकत्रित कर उसे नष्ट करने के लिए नगर पालिका को सौंपा गया। वैतरणी में श्रमदान के जरिये झाड़ियों को काटकर पैदल मार्ग की मरम्मत भी की गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भरत ¨सह बिष्ट, कुंवर ¨सह रावत, विजय पंत समेत कई लोग मौजूद थे। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें