लामबगड़ में हाईवे खुला, राहत मिली
गोपेश्वर: बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में बार बार सड़क बाधित होने से स्थानीय लोगों के अलावा य
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 10:05 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 10:05 PM (IST)
गोपेश्वर: बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में बार बार सड़क बाधित होने से स्थानीय लोगों के अलावा यात्री भी परेशान हैं। बीती रात को बंद हाइवे दोपहर में सुचारु होने से राहत मिली है।
लामबगड़ स्लाइड जोन इस बार बरसात के दौरान नासूर बन गया है। बीते एक माह से तो यहां पर बार बार हाईवे बाधित होने से स्थानीय लोगों के अलावा यात्री भी परेशान हैं। बीती सायं को कुछ समय हाइवे खुला। उसके बाद फिर मलबा आने से सड़क बंद हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग लोनिवि ने दोपहर में हाईवे को सुचारु कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें