बेटे की पिटाई से मां की मौत
संवाद सहयोगी, गैरसैंण: तहसील गैरसैंण के स्यूणी तल्ली गांव में एक वृद्धा की मौत का मामला सामने आया है
संवाद सहयोगी, गैरसैंण: तहसील गैरसैंण के स्यूणी तल्ली गांव में एक वृद्धा की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामूली कहासुनी पर उसी के सौतेले पुत्र ने महिला पर डंडे से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है और डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात की है। स्यूणी तल्ली गांव में एक युवक का अपनी मां से किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर उसने वृद्धा पर डंडे से प्रहार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह आरोपी मेहलचौरी चला गया। ग्रामीणों को भी घटना का पता गुरुवार सुबह ही चला। इस पर उन्होंने प्रशासन को घटना की सूचना दी। चमोली के डीएम एस मुरुगेशन ने कर्णप्रयाग के नायब तहसीलदार नवाजिश खली को मौके पर जाने के निर्देश दिए। आदेश के बाद नायब तहसीलदार मौके लिए रवाना हो गए।
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी विक्षिप्त है। आरोपी के मेहचौरी जाने की सूचना पर गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और उसे गांव वापस ले आए। नायब तहसीलदार ने बताया कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।