माणा पास एमटीबी चैलेंज का दूसरा दिन, बदरीनाथ से माणा तक पुरुष वर्ग की रोमांचक दौड़
उत्तराखंड में तीन दिवसीय माणा पास एमटीबी चैलेंज का बदरीनाथ धाम में शुभारंभ हुआ, जिसके दूसरे दिन पुरुष वर्ग ने बदरीनाथ से माणा तक 12.5 किलोमीटर की दौड़ पूरी की।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। स्की माउंटनेयरिंग एसोशिएसन आफ उतराखड द्वारा तीन दिवसीय माणा पास एमटीबी चैंलेंज प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ बदरीनाथ धाम में हुआ है।
एमटीबी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बदरीनाथ धाम में परिक्रमा रन पुरूष वर्ग का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा बदरीनाथ से माणा तक साढ़े बारह किलोमीटर की दौड़ लगाई।
यह भी पढ़ें- फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़ा माणा पास एमटीबी चैलेंज, आज बदरीनाथ धाम से माणा तक दौड़ लगाएंगी महिलाएं
प्रतियोगिता के पहले दिन बदरीनाथ धाम में बदरीनाथ परिक्रमा रन का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें 30 से अधिक महिलाओं ने बदरीनाथ से माणा तक रेस लगाई।
इस दौरान सेना आईटीबीपी , स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य लोग उपस्थित थे। रेस में अब्बल रहे प्रतिभागियों में प्रथम को प्रंद्रह हजार तथा द्वितीय दस, तृतीय को पांच हजार का ईनाम दिया गया।
