विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़ा माणा पास एमटीबी चैलेंज, आज बदरीनाथ धाम से माणा तक दौड़ लगाएंगी महिलाएं

Published: Fri, 25 Sep 2026 01:19 PM (IST)

माणा पास एमटीबी चैलेंज का पांचवां संस्करण बदरीनाथ धाम से शुरू हो रहा है, जिसे साई ने फिट इंडिया मूवमेंट ...और पढ़ें

माणा पास हाइवे से मलबा हटाकर सड़क को खोलने में जुटे बीआरओ। साभार पुलिस

माणा पास हाइवे से मलबा हटाकर सड़क को खोलने में जुटे बीआरओ। साभार पुलिस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। माणा पास एमटीबी चैंलेंज प्रतियोगिता के पांचवें संस्करण को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने इसे प्रधानमंत्री के विजन फिट इंडिया मूवमेंट के संडे आन साइकिल कार्यक्रम से जोड़कर मान्यता दी है।

इससे पूर्व, प्रतियोगिता को इंडिया बुक आफ रिकार्ड में स्थान मिल चुका है। इस बार प्रतियोगिता शुक्रवार से बदरीनाथ धाम में शुरू हो रही है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के तहत 27 सितंबर को माणा पास में साइकिल रैली का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के लिए कुल 178 पंजीकरण हुए हैं।

2022 से किया जा रहा आयोजन

स्की माउंटनेयरिंग एसोसिएशन आफ उतराखंड की ओर से वर्ष 2022 से माणा पास माउंट टेरेन बाइक चैंलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस एक दिवसीय आयोजन को इस बार तीन दिवसीय कर दिया गया है। स्की माउंटनेयरिंग एसोशिएसन आफ उत्तराखंड के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शुक्रवार को महिला वर्ग की बदरीनाथ परिक्रमा रेस आयोजित होगी। यह दौड़ बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा से शुरू होगी और बामणी से माणा गांव होते हुए वापस लौटेगी। इसे श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती हरी झंडी दिखाएंगे।

26 सितंबर को सुबह पुरुष वर्ग की बदरीनाथ परिक्रमा रेस के साथ माणा पास एमटीबी रेस का मंदिर से विधिवत शुभारंभ होगा। 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर प्रतिभागी अराइवल प्लाजा से 52 किमी माणा पास देवताल पहुंचकर एमटीवी रेस में प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता के लिए सेना, बीएसएफ, आइटीबीपी व सेना की राष्ट्रीय टीम के साथ 10 से अधिक राज्यों के 178 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है। वह बदरीनाथ परिक्रमा रेस, साइकिल रेस, मोटर साइकिल रेस व संडे आन साइकिल रेस में हिस्सा लेंगे। फिट रहने के लिए कार्यक्रम में पहली बार माणा पास में योग भी किया जाएगा।