सैनिक सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: विकासखंड घाट के सैंती गांव के सैनिक रोहित का नंदाकिनी और चुफल
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: विकासखंड घाट के सैंती गांव के सैनिक रोहित का नंदाकिनी और चुफलागाड के संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। रोहित के पार्थिव शरीर को रोहित के चचेरे भाई राजेंद्र प्रसाद ने मुखाग्नि दी।
दो फरवरी को बीकानेर में तैनात गढ़वाल राइफल्स के 22 वर्षीय जवान रोहित की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई थी। मंगलवार को रोहित मैंदोली का शव सेना के जवान उनके पैतृक गांव सैती लाए। सैनिक के अंतिम दर्शनों के बाद गमगींन माहौल में गढ़वाल स्काउट के बैंडों की धुनों के साथ सैनिक की अंतिम यात्रा निकली। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने शवयात्रा में भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सैनिक के निधन के शोक में घाट बाजार बंद रहा। पैतृक घाट नंदाकिनी नदी और चुफ्लागाड के संगम पर सैन्य सम्मान के साथ सैनिक रोहित का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, तहसीलदार चमोली सोहन ¨सह रांगड़, ब्लाक प्रमुख कर्ण ¨सह नेगी आदि मौजूद थे। रोहित की मौत से इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। बहन की शादी हो चुकी है और वही एकमात्र सहारा था।