Move to Jagran APP

नगर में ड्रेनेज सिस्टम फेल होने को जल संस्थान जिम्मेदार: पालिकाध्यक्ष

मानसून सीजन में नगर क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त होने और जगह-जगह नालियां बंद के लिए नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल ने जल संस्थान को जिम्मेदार ठहराया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 10:18 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:14 AM (IST)
नगर में ड्रेनेज सिस्टम फेल होने को जल संस्थान जिम्मेदार: पालिकाध्यक्ष
नगर में ड्रेनेज सिस्टम फेल होने को जल संस्थान जिम्मेदार: पालिकाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर :

loksabha election banner

मानसून सीजन में नगर क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त होने और जगह-जगह नालियां बंद के लिए नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल ने जल संस्थान को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही शहर की समस्याओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कई बार पत्राचार किया जा चुका है। लेकिन, जल संस्थान नालियों में बिछाई गई पाइप लाइन को नहीं हटा रहा है। जिससे नालियां बंद होकर बरसात का पानी रास्तों, सड़क व घरों तक पहुंचकर नुकसान कर रहा है। वहीं पालिका क्षेत्र में पुलिस अपराधों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

रविवार को गोपेश्वर नगर पालिका भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जिला मुख्यालय पर आत्महत्या, युवतियों के गायब होने सहित कई अन्य आपराधिक घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं। लेकिन, पुलिस अभी तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। कहा कि एक वर्ष के भीतर जिला मुख्यालय पर दो नवजात शिशु मिले हैं। जिसमें से एक मृतक पाया गया। बीते दो माह से एक महिला लापता है। जिसका पुलिस अभी तक पता नहीं लगा है। दो लोगों की आत्महत्या की उनके स्वजनों ने छानबीन की गुहार लगाई। इसका भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। सीसीटीव कैमरे सिर्फ चौराहों पर लगाए गए हैं। जबकि उनका सुझाव नगर के मुख्य गलियों, मार्गों पर लगाने का था।

वहीं, जल संस्थान पर निशाना साधते हुए पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल ने कहा कि नालियां में बिछाए गए पाइपों में कूड़ा फंस रहा है। जिस वजह से नालियों की सफाई में भी दिक्कतें आती हैं और नालियां चोक हो रही हैं।

इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, योगेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.