नागरिक मंच ने समाज सेवियों का किया सम्मान
संवाद सहयोगी गोपेश्वर नागरिक मंच की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में का
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: नागरिक मंच की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
जिला मुख्यालय गोपेश्वर के सुबोध प्रेम विद्या मंदिर के सभागार में नागरिक मंच ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान पर्यावरण, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। पर्यावरण के क्षेत्र में स्व. चक्रधर तिवारी, स्व.अब्बल सिंह नेगी और स्व. राजेंद्र सिंह नेगी को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। इसके अलावा, मुरारी लाल, सुदर्शन सिंह कठैत, पुष्पा किमोठी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि बदरी केदार के पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी ने कहा कि जनपद चमोली में पर्यावरण, शिक्षा के अलावा अन्य क्षेत्रों में कई लोग सराहनीय कार्य कर रहे हैं। कई लोग पर्यावरण के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करने के बाद इस दुनिया से विदा हो गए हैं। ऐसे कार्यक्रमों में उन्हें भी याद किया जाना चाहिए। नागरिक मंच के राकेश गैरोला ने कहा कि समय समय पर ऐसे लोगों को नागरिक मंच सम्मानित करता रहेगा, जो किसी न किसी क्षेत्र में समाज को बेहतर सेवाएं दे रहे हों। बदरीश पंचायत के सुरेश डिमरी ने भी समाज की सेवा में कार्य करने वाले लोगों का अनुसरण करने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, पूर्व अध्यक्ष प्रेमबल्लभ भट्ट, नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक डॉ. योगेश धस्माना, पर्यावरण कार्यकर्ता मनोज तिवारी, डॉ. दर्शन नेगी, विक्रम, सुशीला भट्ट समेत कई लोग मौजूद थे।