Uttarakhand News: हेमकुंड साहिब में माथा टेक पाकिस्तान लौटे तीर्थयात्री
Hemkund Sahib Yatra 2022 पाकिस्तान से हेमकुंड साहिब आए 48 यात्रियों का जत्था यहां की प्राकृतिक खूबसूरती के कायल हो गया। उन्होंने हेमकुंड साहिब में माथा टेका व लक्ष्मण मंदिर में पूजा अर्चना की इसके बाद अपने वतन के लिए रवाना हो गए।
चमोली, जागरण टीम: पाकिस्तान से हेमकुंड साहिब आए 48 यात्रियों का जत्था यहां की प्राकृतिक खूबसूरती के कायल हुए। यह जत्था हेमकुंड में माथा टेककर अपने वतन के लिए वापस लौट गया है। पेशावर ननकाना साहब के 48 सदस्य इस जत्थे में 13 महिलाएं भी हैं। जत्थे में बच्चे भी हेमकुंड साहिब माथा टेकने आए थे।
जत्थेदार सतेंद्र पाल सिंह का कहना है कि पाकिस्तान से पहली बार हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान उन्होंने पहाड़ों की खूबसूरती का दीदार किया। उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती के कायल हुए ये श्रद्धालु। इन श्रद्धालुओं ने बीते दिन हेमकुंड साहिब में माथा टेक बुधवार को गोविंदघाट पहुंचे हैं।
तीर्थयात्रियों का कहना है कि हेमकुंड साहिब को लेकर दुर्गम यात्रा की जानकारी थी, लेकिन यात्रा मार्ग पर सुविधाओं से उन्हें कोई भी कष्ट नहीं हुआ। उन्होंने हेमकुंड साहिब में माथा टेका व लक्ष्मण मंदिर में पूजा अर्चना की।