गुरु पूर्णिमा पर गुरुद्वारे में अरदास, भंडारे का आयोजन
जोशीमठ धार्मिक आध्यात्मिक पर्यटन नगरी जोशीमठ में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुद्वारा
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 09:22 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 06:14 AM (IST)
जोशीमठ : धार्मिक आध्यात्मिक पर्यटन नगरी जोशीमठ में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने श्री गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व मनाया।
भारत चीन सीमा पर स्थित अंतिम गुरुद्वारे में गुरु नानक जयंती पर श्री हेमकुंड गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। सुबह से शबद कीर्तन, अरदास का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेका। स्थानीय लोगों के लिए भंडारे व प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। गुरुद्वारा कमेटी के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि देश में अमन चैन और सुख शांति के लिए गुरु नानक जी की प्रार्थना की गई। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें