गणेश महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बस स्टेशन पर आयोजित गणेश महोत्सव में भगवान क
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बस स्टेशन पर आयोजित गणेश महोत्सव में भगवान के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
बस स्टेशन गोपेश्वर के नगर पालिका प्रतीक्षालय में उम्मीदें ग्रुप द्वारा विगत पांच सालों से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर आयोजित कार्यक्रम में सुबह से लेकर दोपहर तक श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। सायं को भजन कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते देखे गए। गणेश महोत्सव में देहरादून से आई टीम द्वारा संगीत की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। दूसरी ओर गणेश मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भी श्रद्धालु दिनभर पहुंच रहे हैं। यहां पर भगवान की पूजा अर्चना की जा रही है। कार्यक्रम में उम्मीदें ग्रुप के संयोजक मनोज बिष्ट, मनोज तिवारी, प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, संदीप ¨सह ¨झक्वांण, गीता बिष्ट समेत कई लोग मौजूद थे।