यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सैनिक सम्मान के साथ हुई जवान की अंत्येष्टि
सैनिक गंभीर सिंह का सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट चमोली जनपद के गैरसैंण में गगेश्वर मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

गैरसैण, [जेएनएन]: 10 गढ़वाल राइफल के सैनिक गंभीर सिंह का सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट चमोली जनपद के गैरसैंण में गगेश्वर मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। कुमाऊं रेजीमेट के 13 सैनिकों के दस्ते ने पांच राउंड फायर कर सैनिक के पार्थिव शरीर को सलामी दी। मृत सैनिक अपने पीछे पत्नी सहित दो नाबालिग बच्चे छोड़ गया है।
गैरसैण विकासखंड के मठकोट निवासी कृपाल सिंह का सैनिक पुत्र गंभीर सिंह (28 वर्ष) 10 गढ़वाल राइफल के उधमपुर कैप मे तैनात था। 27 नवंबर को वह एक माह के अवकाश पर अपने घर मठकोठ आया था। सैनिक की तबियत बिगड़ गई, देर सायं उसे सीएचसी गैरसैण पहुंचाया गया जहां चिकित्सको ने सैनिक को मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें: सैन्य सम्मान के साथ शहीद चंद्र सिंह को दी अंतिम विदाई
परिजनों ने बटालियन को सूचना देने पर 10 गढ़वाल राइफल के सूबेदार कुलवंत रावत बीती रात सैनिक के घर पहुंचे और कुमाऊं रेजीमेट के सूबेदार विक्रम सिंह की अगुआई में सैनिकों ने रामगंगा तट पर स्थित गंगेश्र्वर मोक्षधाम मे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। सैनिक के चाचा ध्यान सिह व धनश्याम ने गमगीन माहौल मे मुखाग्नि दी।
