Move to Jagran APP

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किए सती मां अनुसूया के दर्शन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पुत्र दायिनी मां अनुसूया मंदिर पहुंचने पर अनुसूया मंदिर के मुख्य द्वार पर मंडल घाटी के भाजपा कार्यकत्र्ताओं व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 May 2022 10:31 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2022 10:31 PM (IST)
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किए सती मां अनुसूया के दर्शन
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किए सती मां अनुसूया के दर्शन

संवाद सहयोगी,गोपेश्वर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पुत्र दायिनी मां अनुसूया मंदिर पहुंचने पर अनुसूया मंदिर के मुख्य द्वार पर मंडल घाटी के भाजपा कार्यकत्र्ताओं व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया।

loksabha election banner

मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पैदल ही चलकर माता अनुसूया मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यकाल में दी गई धनराशि से यात्रियों के लिए बनाया गया प्रार्थना हाल भी देखा। उन्होंने कहा कि यह स्थान देवस्थान है ,और यहां तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए अपार संभावनाएं हैं। अनुसूया मंदिर में आए मध्य प्रदेश महाराष्ट्र एवं गुजरात से आए अनेकों तीर्थ यात्रियों से पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यहां का दृश्य अलौकिक है यह स्थान स्वर्ग समान है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट पूर्व दायित्वधारी रिपुदमन सिंह रावत पूर्व महाधिवक्ता एडवोकेट पृथ्वीराज चौहान राज्यमंत्री शमशेर सिंह सत्याल जिला पंचायत सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बत्र्वाल नगर मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कनवासी मंडल महामंत्री भास्कर सेमवाल पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट पूर्व प्रमुख भगत सिंह बिष्ट डीसीबी चेयरमैन गजेंद्र सिंह रावत महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी पूर्व राज्य मंत्री महिला आयोग के उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पासवान भागीरथी कुंजवाल , पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी डा.प्रदीप सेमवाल हर्षवर्धन मैठाणी, हर्ष पति चमोली, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद ने किए बदरी विशाल के दर्शन

गोपेश्वर : शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद जी महाराज ने साधु-संतों के साथ मंगलवार को भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। बदरीनाथ धाम पहुंचने पर शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद जी महाराज का मंदिर समिति के सदस्यों व स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद महाराज ने बदरी विशाल के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना कर भक्तों की खुशहाली की कामना की। (संस)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.