Move to Jagran APP

होली में उड़े रे गुलाल पर झूमे महिलाएं और पुरुष

संवाद सहयोगी गोपेश्वर होली में उड़े रे गुलाल जैसे गीतों पर दिनभर नगर क्षेत्र की महिलाएं अ

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 07:19 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 07:19 PM (IST)
होली में उड़े रे गुलाल पर झूमे महिलाएं और पुरुष

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : होली में उड़े रे गुलाल जैसे गीतों पर दिनभर नगर क्षेत्र की महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए। नगर में पहली बार आयोजित हुए होली महोत्सव में विभिन्न महिला मंगल दलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। महोत्सव में सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

loksabha election banner

पुलिस मैदान में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में महिला मंगल दल कोठियालसैंण ने प्रथम, सुभाषनगर ने द्वितीय और ब्रह्म कमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उम्मीदें ग्रुप की ओर से आयोजित होली महोत्सव में सुबह ग्यारह बजे विभिन्न महिला संगठनों की टीमों ने गोपीनाथ मंदिर परिसर से पुलिस मैदान तक झांकी निकाली। इसके बाद सांस्कृतिक टीमों ने होली गीतों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में मिलन ग्रुप सुभाषनगर, नारी शक्ति बगड्वालधार, हल्देश्वर महिला मंगल दल, वसंत विहार महिला मंगल दल, जय गोपीनाथ, उमंग महिला मंगल दल नंदप्रयाग, महिला मंगल दल गोपेश्वर और महिला मंगल दल चमोली ने प्रतिभाग किया। महिलाओं ने कान्हा की मुरली बाजे राधा के संग, कैन मारी पिचकारी, होली में उड़े रे गुलाल, मेरे सांवले सलोने कन्हैया, तेरा जलवा कहां पर नहीं है, वृज में होली कैसे खेलें, देणा होयां फैला पंचनाग, देणा होयां बदरी-केदार आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर ग्रुप के अध्यक्ष मनोज बिष्ट, संरक्षक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, पूर्व अध्यक्ष संदीप रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, कर्नल बीएस बत्र्वाल, मुरारी लाल, जयदीप झिक्वाण, दिनेश सेमवाल, रोहिताष पुरोहित, आयुष चौहान, उदय सिंह रावत, मनोज जुयाल, कुलदीप वर्मा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.