क्वारंटाइन सेंटर में तैनात कर्मचारी की मौत, सैंपल लिया
गैरसैण संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर गढ़वाल मंडल विकास निगम गैरसैण में तैनात एक कर्मचारी की मौत हो गई। हालांकि मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। लेकिन मृतक का कोरोना सैंपल भी लिया गया है।
गैरसैण : संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर गढ़वाल मंडल विकास निगम गैरसैण में तैनात एक कर्मचारी की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मृतक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
तहसीलदार राकेश पल्लव ने बताया कि कलम सिंह निवासी सिराणा की मंगलवार को सुबह हृदय गति रुकने से मौत हुई है। वह पहले से हार्ट का रोगी था। क्वारंटाइन सेंटर में 20 मई को जोशीमठ से गैरसैंण में स्थानांतरण होकर आया था। गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटन आवास गृह में रूम सर्विस का कार्य करता था। गैरसैंण पर्यटन आवास गृह संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर होने के चलते यहां रखे 18 लोगों में से नौ लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मृतक का कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजा है।