Move to Jagran APP

प्रधान के लिए 110,जिपं सदस्य पर 11 नामांकन

संवाद सहयोगीगोपेश्वर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन के पहले दिन जिले

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 06:35 AM (IST)
प्रधान के लिए 110,जिपं  सदस्य पर 11 नामांकन
प्रधान के लिए 110,जिपं सदस्य पर 11 नामांकन

संवाद सहयोगी,गोपेश्वर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन के पहले दिन जिले के सभी विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 10, ग्राम प्रधान के 110, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 30 तथा सदस्य जिला पंचायत के 11 नामांकन हुए।

loksabha election banner

शुक्रवार को जोशीमठ विकासखंड में केवल ग्राम प्रधान पद के लिए तीन नामांकन पत्र जमा हुए। जबकि सदस्य ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत के लिए पहले दिन कोई भी नामांकन नही हुआ। दशोली ब्लॉक में सदस्य ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान व सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नही किया। घाट ब्लॉक में मात्र एक सदस्य क्षेत्र पंचायत ने नामांकन पत्र जमा किया, जबकि सदस्य ग्राम पंचायत एवं ग्राम प्रधान का कोई भी नामांकन नही हुआ।

कर्णप्रयाग ब्लॉक में सदस्य ग्राम पंचायत के पांच ग्राम प्रधान के 42 तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत पद पर सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया। पोखरी ब्लॉक में सदस्य ग्राम पंचायत के शून्य, ग्राम प्रधान के 14 तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत को तीन प्रत्याशियों ने पर्चे जमा कराए। गैरसैंण ब्लॉक में सदस्य ग्राम पंचायत के तीन, ग्राम प्रधान के 35 तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत पद के लिए नौ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।

थराली ब्लॉक में सदस्य ग्राम पंचायत के शून्य, ग्राम प्रधान के पांच तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत पद पर छ प्रत्याशियों ने नामांकन किया। देवाल ब्लॉक में सदस्य क्षेत्र पंचायत के केवल एक सदस्य ने नामांकन कराया। सदस्य ग्राम पंचायत व ग्राम प्रधान के लिए पहले दिन कोई भी नामांकन पत्र जमा नही कराया गया। नारायणबगड़ में सदस्य ग्राम पंचायत के दो, ग्राम प्रधान के 11 तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत पद पर तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.