देवर ने हराया केजी ब्वाइज
गोपेश्वर: दशोली विकासखंड के देवर में चल रहे मां चंडिका स्टेडियम में देवर व केजी ब्वायज के
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Dec 2018 06:11 PM (IST)Updated: Sun, 30 Dec 2018 06:11 PM (IST)
गोपेश्वर: दशोली विकासखंड के देवर में चल रहे मां चंडिका स्टेडियम में देवर व केजी ब्वायज के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें देवर की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए 104 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। देवर की टीम में सर्वाधिक रन अमन ने बनाए व कैलाश भट्ट ने तीन विकेट चटकाए। वहीं लक्ष्य का पीछे करने उतरी केजी ब्वायज ने निर्धारित ओवरों में 101 रनों पर ही सिमट गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें