अपने हुनर से औरों को भी रोजगार
गोपेश्वर जन शिक्षण संस्थान की ओर से करवाचौथ की पूर्व संध्या पर संस्था ने नगर पालिका कांप्लेक्स
गोपेश्वर: जन शिक्षण संस्थान की ओर से करवाचौथ की पूर्व संध्या पर संस्था ने नगर पालिका कांप्लेक्स में संचालित ब्यूटी एवं हेल्थ केयर सेंटर में महिलाओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया।
इस मौके पर एसबीआइ की लोन प्रोसेसिग ऑफिसर रश्मि सरिता ने कहा कि महिलाओं को अपने हुनर का प्रदर्शन समाज के लिए करना चाहिए। महिला में जो हुनर होता है उसे दूसरों को सिखाकर रोजगार दिया जा सकता है। महिलाओं को सरकारी व गैर सरकारी समेत अन्य योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनना होगा। इसके लिए बैंक विशेष रूप से कार्य कर रहे हैं। शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी सीएस नेगी ने कहा कि मेहंदी प्रतियोगिता का मकसद महिलाओं की कौशलता को जांचने के लिए किया गया था। मेहंदी प्रतियोगिता में दीपा प्रथम, काजल द्वितीय व पूनम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर सीमा, किरण, लक्ष्मी, सुमन नेगी, रजनी, अर्चना, पूजा, सुनीता आदि मौजूद थे। (संस)