सीएम ने किए बदरी विशाल के दर्शन
गोपेश्वर: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ¨सह रावत ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन व पूजा अर्चना की। जनपद के
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 05:51 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 11:22 PM (IST)
गोपेश्वर: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ¨सह रावत ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन व पूजा अर्चना की।
जनपद के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री रविवार को गोपेश्वर से हेलीकॉप्टर में बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री को तुलसी माला, प्रसाद व अंग वस्त्र भेंट किया। मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के संबंध में जानकारी ली। रावल से भी भेंटवार्ता की। इस दौरान रावल ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र व चंदन प्रसाद भेंट किया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉॅप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया, उप जिलाधिकारी योगेन्द्र ¨सह भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें