Move to Jagran APP

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खेली स्थानीय लोगों के साथ होली

चमोली जिल के गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी विधानसभा परिसर में जनता के साथ होली खेली।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 05:54 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 05:54 PM (IST)
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खेली स्थानीय लोगों के साथ होली

चमोली, जेएनएन।  गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी विधानसभा परिसर में जनता के साथ होली खेली। इस दौरान होली मिलन का भी आयोजन किया गया।

loksabha election banner

विधानसभा परिसर में स्थानीय लोगों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मौके पर कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने पर देश ही नहीं विदेशों से भी प्रवासी उत्तराखंडी उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की स्थापना का मकसद ही पर्वतीय क्षेत्रों का विकास करना था। इसके अलावा यहां मूलभूत सुविधाएं मुहैया करना भी सरकार का पहला मकसद है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों व प्रदेश्की जनता की भावनाओं के अनुरूप ही प्रदेश सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है और किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के बाद यहां के लोगों में भारी उत्साह है। इसका अंदाजा विधानसभा परिसर में लगी भीड़ को देखकर भी लगाया जा सकता है।

बच्चे को गोद में लिया

गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद विधानसभा परिसर में स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान महिलाएं, युवा, पुरुष भारी संख्या में यहां पहुंचे। लोगों ने त्रिवेंद्र सिंह रावत जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान होली मिलन में पहुंची एक महिला के गोद से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बच्चा पकड़कर अपनी गोद में भी बैठाया।

यह भी पढ़ें: गैरसैंण होगी उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी, बजट सत्र के दौरान सीएम ने की घोषणा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.